🎉 Upgrade Your Learning with Our Books.

एरा वंशिका हिंदी पाठ्यपुस्तक-7

Category Brand:
प्रस्तुत हिंदी पाठ्यपुस्तक श्रृंखला (प्रवेशिका से कक्षा 8 तक) की रचना नवीन शिक्षा नीति (NEP) पर आधारित राष्ट्रीय पाठ्यचर्या तथा अन्य राज्यों के पाठ्यक्रम को ध्यान में रखकर की गई है। पाठ्यसामग्री के चयन और अभ्यासों में छात्रों के भाषायी विकास की समग्रता को ध्यान में रखा गया है। पाठों के चयन में छात्रों की रुचि, बौद्धिक क्षमता दक्षता और उनकी सम-सामयिक आवश्यकताओं के साथ-साथ बाल मनोविज्ञान पर ही दृष्टि रखी गई है।
इस पाठमाला की पुस्तकों में ऐसी मूल्यपरक सामग्री को समाहित किया गया है जिससे बच्चों में रचनात्मकता अनुशासित व्यक्तित्व, चरित्रवान, साहसी, वीर, मानवीय संवेदनाओं से युक्त देशभक्त नागरिक बनने के प्रयासों को साकार किया जा सके।
इन पुस्तकों में साहित्य की प्रचलित सभी विधाओं का संकलन किया गया है। विषयों की विविधता के साथ-साथ विधाओं और शैलियों के वैविध्य को भी एक ध्यान में रखा गया है जिससे कि पाठों की रोचकता बनी रहे। पुस्तकों में भाषा की मानक, शिष्ट सरल एवं सुबोध अभिव्यक्ति पर विशेष बल दिया गया है। प्रत्येक पाठ के अंत में इस पाठ से हमने जाना के अंतर्गत पाठ के मुख्य बिंदुओं का पुनः संकलन किया गया है जिससे पाठ से अर्जित ज्ञान की एक झलक छात्र पुनः प्राप्त कर सकें। अभ्यास सामग्री के अंतर्गत प्रश्न निर्माण करते समय यह ध्यान रखा गया है कि पाठ के अंतर्गत आए विषयों से संबंध रखने वाले अन्य विषयों की ओर भी छात्रों का ध्यान खींचा जाए ताकि छात्र समग्र रूप से तर्क संगत विचार करने की क्षमता अर्जित कर सकें।
अभ्यास सामग्री के अंतर्गत लिखित और मौखिक प्रश्नों के साथ-साथ बहुवैकल्पिक प्रश्न, गद्यांश/काव्यांश पर आधारित प्रश्न पूछे गए हैं। इस बात का विशेष ध्यान रखा गया है कि उत्तर लिखते हुए छात्रों को संबंधित पाठ का भी स्पष्ट बोध हो जाए।
• शब्दार्थ शीर्षक के अंतर्गत पाठ में आए कठिन शब्दों के अर्थ अंग्रेज़ी शब्दों के साथ दिए गए हैं जिसे कि छात्र बहुत से नए शब्दों के अर्थ जान सकेंगे और इन शब्दों का अपनी भाषा में प्रयोग कर सकेंगे।
• पाठ से आगे शीर्षक के अंतर्गत संकल्पना आधारित प्रश्न तथा जीवन कौशल संबंधी प्रश्न दिए गए हैं जो छात्रों वैचारिक अभिव्यक्ति की क्षमता तथा मानवीय मूल्यों के प्रति उनमें जागरूकता का सृजन कर सकेंगे।
• भाषा की बात शीर्षक के अंतर्गत पाठ्यक्रम में निर्धारित व्याकरण के महत्वपूर्ण बिंदुओं को शामिल किया गया है जिसके अभ्यास से छात्र व्याकरण विषय बहुमूल्य जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
• कुछ करने की बारी शीर्षक के अंतर्गत छात्रों की रचनात्मक अभिव्यक्ति क्षमता को विकसित करने का प्रयास किया गया है।
छात्रों द्वारा पठित पाठों के मूल्यांकन हेतु तथा परीक्षा की दृष्टि से दो प्रश्न पत्र भी दिए गए हैं। ताकि उनकी परीक्षा विषयक तैयारी समुचित रूप से हो सके।
हमें आशा है कि हिंदी पाठ्यपुस्तक श्रृंखला की पाठ्यसामग्री, प्रस्तुतिकरण, चित्र व अभ्यास छात्रों/पाठकों को रुचिकर लगेंगे और सुविज्ञ अध्यापक गण भी इनके अध्ययन-अध्यापन में आनंद का अनुभव करेंगे। पुस्तक की रचना में योगदान एवं सहयोग प्रदान करने वाले सभी विद्वज्जनों के प्रति हम व्यक्त करते हैं। पुस्तकों को अधिकाधिक उपयोगी बनाने हेतु सदैव की भांति आदरणीय गुरुजनों, अभिभावकों एवं पाठकों के सुझाव आमंत्रित हैं।
Scroll to Top